Radha Comics Detail

Radha Comic Book PDF Free Download

राधा काॅमिक्स विगत ८० एवं ९० के दशक की भारतीय काॅमिक्स प्रकाशक कंपनी थी। इसका प्रकाशन मेरठ, भारत स्थित राधा पाॅकेट बुक्स द्वारा किया जाता था। तत्कालीन वर्ष के मासिक शेड्युल में यह हर माह छह-सात काॅमिक्स सेट जारी करता था। यह काॅमिक्स सिर्फ हिन्दी में ही प्रकाशित हुआ करती थी।

वहीं काॅमिक्स के मुख्य किरदार शक्तिपुत्र काफी कामयाब रहा था। शक्तिपुत्र के किरदार की तुलना रोबोकाॅप से कर सकते हैं जिसकी रूपरेखा तथा क्षमताएं उसी समान थी। वह एक साइबाॅर्ग क्राइम फाइटर है जिसमें इंस्पेक्टर विक्रम के मस्तिष्क का प्रत्यारोपित किया गया, इस तरह एक अर्द्धयांत्रिक रोबोट के रूप में भी वह कानून व्यवस्था की रक्षा को लेकर संकल्पित रहता है। उनके आविष्कारक प्रोफेसर पध्मानाभन, भारत के विख्यात वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। अपने पूरे शरीर का अंग धातु निर्मित होने बावजूद सिर्फ उसका चेहरा मानवीय है, जिसे सुरक्षा हेतु उसे हेलमेट पहनना पड़ता है। वह लगभग कई हथियार मसलन तलवार, ढाल, लेसर रिवाॅल्वर का उपयोग करता है तथा उसके हेलमेट पर भी विशेष हथियार लगाए गए हैं।